लाइव न्यूज़ :

रिजिजू ने ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: December 23, 2020 23:14 IST

Open in App

ईटानगर, 23 दिसंबर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को अरूणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में ब्रह्मपुत्र आमंत्रण अभियान की शुरूआत की।

यह नदी ‘राफ्टिंग’ अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य ‘नदी के साथ जीने’ की अवधारणा को लोकप्रिय करने के लिए युवाओं एवं छात्रों से संपर्क साधना है।

खेल एवं युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री ने गेलिंग में मयूम झूला पुल से हरी झंडी दिखा कर अभियान दल को रवाना किया।

अरूणाचल प्रदेश और असम की सरकारों तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सहयोग से केंद्र के जल शक्ति मंत्रालय के तहत ब्रह्मपुत्र बोर्ड द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के तहत समूचे (नदी) मार्ग में नदी जल गुणवत्ता, गाद, तटों के कटाव और मछलियों के बारे में आंकड़े एकत्र करने का कार्य किया जाएगा।

राफ्टिंग अभियान दो हिस्सों में होगा और करीब 900 किमी की दूरी तय की जाएगी।

पासीघाट से असम के धेमाजी जिले में प्रवेश करने के बाद, असम में ब्रह्मपुत्र नदी के हिस्से में यह शुरू होगा, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के पास मनकछार जिले के असामेरालगा में संपन्न होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारत अधिक खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन