लाइव न्यूज़ :

संसद में विपक्ष के हंगामे को लेकर रीजीजू ने दुख जताया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जुलाई केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि विपक्ष ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में परिचय कराए जाने का मौका नहीं दिया क्योंकि वह इस पद को संभालने वाले आदिवासी समुदाय के पहले व्यक्ति हैं।

कानून मंत्री सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे का हवाला दे रहे थे। प्रधानमंत्री जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा में मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय कराने के लिए खड़े हुए विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करना शुरु कर दिया और जमकर नारेबाजी भी की।

रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘लेकिन मैं दुखी हूं। देश के कानून और न्याय मंत्री बनने वाले पहले आदिवासी के रूप में, मुझे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संसद में परिचय कराए जाने का अवसर नहीं मिला क्योंकि कांग्रेस और सहयोगियों ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के परिचय के दौरान बाधा डाली, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और महिलाओं को मिला बड़ा स्थान मिला है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में हंगामा करने और नए मंत्रियों का दोनों सदनों में परिचय कराने में बाधा डालने पर सोमवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि ऐसी ‘‘नकारात्मक मानसिकता’’ पहली बार संसद में देखी गई है। व्यवधान से क्षुब्ध प्रधानमंत्री ने विपक्षी सदस्यों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है कि दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिला मंत्रियों का यहां परिचय कराया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल