लाइव न्यूज़ :

जमीन से निकले चांदी के सिक्के सरकार के हवाले नहीं करने पर पांच लोगों को सश्रम कारावास

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:41 IST

Open in App

इंदौर, 12 अगस्त मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में खुदाई के दौरान जमीन से निकले चांदी के करीब 500 सिक्के सरकार के हवाले नहीं करते हुए खुद हड़प जाने वाले पांच लोगों को अदालत ने छह-छह महीने के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और उनके खिलाफ 500-500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जिला अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्‍तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि देपालपुर की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट रूपल गुप्‍ता ने संबंधित मामले में सत्‍तार, नजीर, सुल्‍तान, नासिर और देवकरण को दफीना अधिनियम के सम्बद्ध प्रावधानों के तहत बुधवार को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।

उन्होंने बताया कि पांचों मुजरिम वर्ष 2014 में गौतमपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदने गए थे और खुदाई के दौरान उन्हें चांदी के करीब 500 सिक्कों से भरा मिट्टी का घड़ा जमीन में दबा मिला।

श्रीवास्तव ने बताया, "मुजरिमों ने गड़ा धन मिलने की सूचना प्रशासन के किसी भी अधिकारी को नहीं दी और चांदी के सिक्कों को गुपचुप तौर पर आपस में बांट लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए इनके कब्जे से चांदी के लगभग 500 सिक्‍के बरामद किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल