लाइव न्यूज़ :

पेटेंट धारकों के अधिकारों से ज्यादा जीवन का अधिकार होना चाहिए: एनएचआरसी प्रमुख

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि पेटेंट धारकों के अधिकारों की अपेक्षा जीवन का अधिकार प्रबल होना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दुनिया भर में कोविड से संबंधित जीवन रक्षक दवाओं और टीकों की कमी दूर हो। इसके अलावा निर्धन लोगों को दवाएं और टीके किफायती मूल्य पर उपलब्ध हो सकें।

एनएचआरसी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार न्यायमूर्ति मिश्रा मानवाधिकार परिषद (एचआरसी) की एक डिजिटल वैश्विक बैठक को संबोधित कर रहे थे। वह कोविड-19 महामारी को लेकर राज्यों की प्रतिक्रिया से जुड़े एक सत्र में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण दुनिया को भारी नुकसान हुआ है। समाज में हाशिए पर रहने वाले तबकों के जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए नयी चुनौतियां पैदा हुयी हैं, शिक्षा को नुकसान हुआ है, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है, परिवार बेसहारा हो गए हैं और बच्चे अनाथ हुए हैं।"

उन्होंने कहा कि आयोग परामर्श सहित अपने विभिन्न कदमों के जरिए इस अभूतपूर्व स्थिति से निपटने के लिए शासन की प्रणालियों को संवेदनशील बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनएचआरसी मृतकों की गरिमा का भी ख्याल रखता है।

मानवाधिकार आयोग के प्रमुख ने अपने संक्षिप्त भाषण में कई मुद्दों का जिक्र किया और चिंता जतायी कि ये मानव अधिकारों को किस प्रकार प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद की चुनौतियों का भी उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस