लाइव न्यूज़ :

इसके लिए सही समय आएगा: ‘द इम्मॉर्टल अश्वथामा’ में देरी पर विक्की कौशल ने कहा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:40 IST

Open in App

मुंबई, तीन अक्टूबर फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वथामा’ के निर्माण में कुछ महीनों की देरी होगी लेकिन बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इस बात से दुखी नहीं हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस फिल्म को बनाने का कभी न कभी सही वक्त आएगा। विक्की इसमें अभिनय करने वाले हैं।

सुपरहीरो एक्शन फिल्म के तौर पर प्रचारित, इस फिल्म का निर्देशन ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर कर रहे थे।

निर्माताओं ने अक्टूबर 2020 में घोषणा की थी कि फिल्म इस साल अप्रैल में बननी शुरू हो जाएगी लेकिन अगस्त में, मीडिया खबरों में कहा गया कि बजट की कमी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।

बाद में निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने एक बयान में कहा था कि फिल्म की शूटिंग अगले छह से नौ महीने के लिए रोक दी गई है।

कौशल (33) ने पीटीआई-भाषा से कहा, “उस फिल्म को बनाने के लिए बेहतर समय आएगा। किसी भी फिल्म को उस फिल्म के लिए सबसे अच्छे समय पर बनाया जाना चाहिए।”

अभिनेता ने कहा, “ फिल्म मुझसे या फिल्म से जुड़े किसी व्यक्ति से बड़ी होती है। इसलिए, हमें एक ऐसा समय चुनना होगा जो उस फिल्म को बनाने के लिए उचित हो। तो, हम उस समय के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान