लाइव न्यूज़ :

रिक्शाचालक को मिला तीन करोड़ रूपये का आयकर नोटिस

By भाषा | Updated: October 25, 2021 00:48 IST

Open in App

मथुरा, 24 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक रिक्शाचालक ने आयकर विभाग से उसे तीन करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान करने का नोटिस मिलने के बाद रविवार को पुलिस से संपर्क किया।

यहां बाकलपुर क्षेत्र की अमर कॉलोनी के प्रताप सिंह ने राजमार्ग थाने में शिकायत दर्ज करायी है और ठगे जाने का दावा किया है। उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला।

थाना प्रभारी अनुज कुमार ने कहा कि सिंह की शिकायत के आधार पर कोई मामला तो दर्ज नहीं किया गया है लेकिन पुलिस इस विषय पर जरूर गौर करेगी।

इस बीच सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपनी यह कहानी बतायी है। उसने कहा कि उसने बाकलपुर में तेज प्रताप उपाध्याय के जन सुविधा केंद्र में पैन कार्ड के लिए आवेदन दिया था क्योंकि उसके बैंक ने उससे पैनकार्ड जमा करने को कहा था।

सिंह के अनुसार उसे बाकलपुर के संजय सिंह के मोबाइल नंबर से रंगीन पैनकार्ड की प्रति मिली। चूंकि वह पढ़ा-लिखा नहीं है इसलिए उसने मूल पैन और उसकी रंगीन प्रति में भेद नहीं कर पाया। उसे अपना पैनकार्ड पाने के लिए तीन महीने तक जगह जगह चक्कर काटना पड़ा। उसे 19 अक्टूबर को आयकर अधिकारियों से फोन आया और उसे नोटिस दिया गया कि उसे 3,47,54,896 रूपये का भुगतान करना है।

सिंह के अनुसार अधिकारियों ने उसे बताया कि किसी ने उसकी जगह लेकर उनके नाम पर जीएसटी नंबर प्राप्त किया और उसने 2018-19 में 43,44,36,201 रूपये का कारोबार किया। सिंह के अनुसार आयकर अधिकारियों ने उसे प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह