लाइव न्यूज़ :

'जय श्री राम का नारा लगाने की बात कह कर रिक्शा चालक की पिटाई : मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: August 12, 2021 20:42 IST

Open in App

कानपुर, 12 अगस्त उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में जबरन 'जय श्री राम' का नारा लगवाते हुए एक मुस्लिम रिक्शा चालक की कुछ लोगों द्वारा कथित पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में कुछ लोग एक मुस्लिम रिक्शा चालक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वे उससे कथित रूप से 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कह रहे हैं।

वीडियो में रिक्शा चालक की बच्ची हमलावरों के आगे अपने पिता को छोड़ देने की मिन्नतें करती गिड़गिड़ाती नजर आ रही है, बाद में कुछ पुलिसकर्मी उस रिक्शा के चालक को अपनी जीप से ले जाते नजर आ रहे हैं।

फुटेज में यह भी दिखाया गया है कि पुलिस की मौजूदगी में भी हमलावर रिक्शा चालक को पीट रहे हैं।

कानपुर की पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिणी) रवीना त्यागी ने बताया कि यह घटना बुधवार को कानपुर के बर्रा इलाके में रामगोपाल क्रॉसिंग के पास कच्ची बस्ती में घटित हुई है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में शामिल किसी भी संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं लिया है।

वारदात के शिकार हुए ई-रिक्शा चालक ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उसे मारने पीटने लगे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हमलावरों के चंगुल से उसे बचाया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित ई-रिक्शा चालक के एक रिश्तेदार का उसके बहुसंख्यक पड़ोसियों के खिलाफ जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है और पिछली जुलाई में इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह