महाराष्ट्र के कल्याण में रिक्शा चालक की हत्या
By भाषा | Updated: November 20, 2021 16:12 IST2021-11-20T16:12:35+5:302021-11-20T16:12:35+5:30

महाराष्ट्र के कल्याण में रिक्शा चालक की हत्या
ठाणे, 20 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में शनिवार की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने तेज धारवाले हथियार से वार कर एक रिक्शा चालक की हत्या कर दी । पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।
खडकपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया रिक्शा चालक की पहचान उम्बराली के रहने वाले अभिमान भंडारी के तौर पर की गयी है।
उन्होंने बताया, ‘‘उस पर सुबह करीब साढे चार बजे हमला हुआ। अपराधियों को पकड़ने के लिये पुलिस की एक टीम गठित की गयी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।