लाइव न्यूज़ :

वातानुकूलित कमरे की हवा में कोरोना वायरस को मारने वाली प्रौद्योगिकी को आरजीसीबी ने प्रमाणित किया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 16:30 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक मार्च केरल में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित की है जो बंद वातानुकूलित कमरे या हॉल की हवा में मौजूद कोरोना वायरस को मारकर वायु को सुरक्षित बनाती है।

केरल में सरकारी राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरजीसीबी) ने "एरोलाइज़" को प्रमाणित किया है। यह एक पेटेंट वायु विषाणुशानक है जो बंद वातानुकूलित वातावरण में मौजूद विषाणुओं को मारकर वायु को 100 फीसदी साफ करता है।

भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तहत आने वाले राष्ट्रीय स्वायत्त संस्थान आरजीसीबी ने प्रमाण पत्र जारी किया है। संशोधित आईएसओ प्रोटोकॉल के मुताबिक, आरजीसीबी ने उत्पाद की प्रभावकारिता जांचने के लिए इन्फ्लुएंज़ा ए, 2009 एच1एन1-स्वाइन फ्लू, कोरोना वायरस ई जीन और कोरोना वायरस एस जीन को विषाणुनाशक में डाला गया। इसके बाद अलग-अलग समय पर हवा के नमूने लेकर आरटी-पीसीआर पद्धति से उसमें रोगाणु की जांच की गई।

आरजीसीबी का प्रमाणीकरण पुष्टि करता है कि "एरोलाइज़" एएसआर 600 वायु विषाणुनाशक इन्फ्लुएंज़ा ए, 2009 एच1एन1-स्वाइन फ्लू, कोरोना वायरस ई जीन और कोरोना वायरस एस जीन को 100 फीसदी खत्म करने में कारगर है।

यहां एक बयान में बताया गया है कि यह प्रौद्योगिकी नुकसानदेह विषाणुओं को न फिल्टर करती है और न जमा करती है, बल्कि हवा में ही मार देती है। इससे सभागार, अस्पताल और दफ्तर आदि जैसे बंद वातानुकूलित कमरे में जीवाणु-मुक्त व स्वस्थ वातावरण मिलता है।

उसमें बताया गया है कि "एयरोलाइज़" "पैनाज़ बायोसिक्युरिटी सॉल्यूशन लिमिटिड" का उत्पाद है जो केरल सरकार के केरल स्टार्टअप मिशन में पंजीकृत है। इसका उत्पादन राज्य के उद्योग विभाग की औद्योगिक संपत्ति में स्थित फैक्ट्री में हुआ है।

आरजीसीबी के निदेशक चंद्रभास नारायण ने राज्य सचिवालय में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलेजा को उनके कार्यालय में प्रमाण पत्र सौंपा।

बयान में कहा गया है कि इस प्रौद्योगिकी को भारतीय वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू