लाइव न्यूज़ :

झारखंड के खूंटी में दो लाख रुपए का ईनामी नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 2, 2020 05:43 IST

खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि दीत नाग दो लाख रुपये का इनामी उग्रवादी है

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने उसके पास से एक गोलियों से भरी देसी पिस्तौल, एके-47 की 11 गोलियां बरामद की हैनक्सली पर मुरहू थाने में 15 और अड़की थाने में पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें सात मामले हत्या के हैं।

 पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया’ (पीएलएफआई) के स्वयंभू एरिया कमांडर एवं दो लाख रुपये के ईनामी नक्सली दीत नाग को खूंटी जिले में पिस्तौल, एके 47 राइफल की गोलियों एवं अन्य गोला-बारूद के साथ शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि दीत नाग दो लाख रुपये का इनामी उग्रवादी है। पुलिस ने उसके पास से एक गोलियों से भरी देसी पिस्तौल, एके-47 की 11 गोलियां, पिट्ठू, पीएलएफआई की रसीद और पर्चा बरामद किया है। शेखर ने बताया कि नाग के अड़की-मुरहू थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय रहने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी, जिसके बाद जिले के अड़की और मुरहू थानों के पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने विशेष छापामारी अभियान चलाया और अड़की थाना क्षेत्र के चाड़ाडीह रायतोड़ांग के जंगल से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नाग पड़ोसी जिले चाईबासा के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू और अड़की थाना क्षेत्र में सक्रिय था। उसके खिलाफ मुरहू थाने में 15 और अड़की थाने में पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें सात मामले हत्या के हैं। पुलिस पिछले कई वर्षों से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। उन्होंने बताया कि नाग की टीम के ज्यादातर लोग या तो मारे जा चुके हैं या पकड़े जा चुके हैं।

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए