इनामी नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 4, 2021 16:04 IST2021-01-04T16:04:07+5:302021-01-04T16:04:07+5:30

Reward naxalite arrested | इनामी नक्सली गिरफ्तार

इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर, चार जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले की पुलिस ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजापुर के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारूड़बाका गांव के करीब पुलिस ने दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष पूनेम बिंदा (48) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पूनेम पर एक लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। गश्त के दौरान उन्हें मारूड़बाका गांव के करीब नक्सली गतिविधि की जानकारी मिली थी। बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर नक्सली पूनेम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ वर्ष 2006 से वर्ष 2018 के दौरान पुलिस दल पर हमला, हत्या, अपहरण, अवैध हथियार रखने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कई अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Reward naxalite arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे