नोएडा में ईनामी बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:55 IST2021-03-16T23:55:43+5:302021-03-16T23:55:43+5:30

Reward crook arrested in Noida | नोएडा में ईनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में ईनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 16 मार्च नोएडा में थाना नॉलेज पार्क पुलिस और दो बदमाशों के बीच मंगलवार रात को मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोली चमन को लगी जो अनूपशहर जनपद बुलंदशहर का निवासी है। उसका साथी नाजिम मुठभेड़ के दौरान भाग गया था लेकिन बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह ने बताया कि घायल बदमाश पर थाना नॉलेज पार्क, बुलंदशहर, अलीगढ़ के कई थानों में गोकशी के मामले दर्ज है। वह गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक होंडा सिटी कार, दो देशी तमंचे, रस्सी, चाकू, गंड़ासा व गायों को बेहोश करने वाला इंजेक्शन आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Reward crook arrested in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे