लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मुठभेड़ के बाद ईनामी बदमाशी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:55 IST

Open in App

नोएडा, 17 मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा में कार में लिफ्ट देकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक गैंग के कुख्यात बदमाश को थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने बुधवार शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जख्मी हो गया है लेकिन उसके दो साथी मौके से भाग गए हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेस- वे पुलिस बुधवार शाम को सेक्टर- 132 के पुस्ता रोड पर जांच कर रही थी, तभी एक कार में सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए।

सिंह ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई, जो एक बदमाश विकास के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि उसके दो साथी मौके से पुलिस पर गोली चलाते हुए भाग गए।

सिंह ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली कार बरामद की है।

सिंह ने बताया कि यह बदमाश थाना फेस- 2 तथा थाना सेक्टर 39 में वांटेड था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू