लाइव न्यूज़ :

जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने के मामले में ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 22:36 IST

Open in App

लखनऊ, 25 मार्च उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने उच्च गुणवत्ता वाली जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी करने के आरोप में एक व्यक्ति को नोएडा से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर 25 हजार रुपये का ईनाम था।

एटीएस की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में बताया गया कि पश्चिम बंगाल के निवासी सदर अली को उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया कि उच्च गुणवत्ता की भारतीय जाली मुद्रा के परिवहन के आरोप में उत्तर प्रदेश एटीएस ने पिछले वर्ष एक नवम्वर को तहसीन खान तथा वसीम खान को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 5,97,000 हजार रुपये की उच्च गुणवत्ता की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई थी। थाना-एटीएस लखनऊ में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में यह बात सामने आयी थी कि तहसीन और वसीम पश्चिम बंगाल के निवासी सदर अली तथा उसकी पत्नी मुमताज बेगम से जाली भारतीय मुद्रा लेकर इसकी आपूर्ति उत्तर प्रदेश, हरियाणा और एनसीआर में करते थे। गत वर्ष ही सदर अली और और मुमताज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और वे फरार चल रहे थे।

पुलिस महानिरीक्षक एटीएस ने दोनों वांछित अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर