लाइव न्यूज़ :

बहराइच जिले में राजस्व कर्मियों पर हमला : 185 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, नौ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 12:58 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), एक अप्रैल बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र में ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट और राजस्व कर्मियों पर हमले के संबंध में 185 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नौ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को रिसिया थाना क्षेत्र के बभनी सैदा ग्राम पंचायत के एक विद्यालय परिसर में तहसील सदर के राजस्व कर्मियों द्वारा मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतों और मतदाता सूची पुनरीक्षण के आवेदनों की जांच की जा रही थी। मौके पर ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी बाबू अहमद उर्फ बब्बे तथा उनके प्रतिद्वंद्वी हसीब अंसारी व उनके समर्थक मौजूद थे। किसी विषय को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने राजस्व टीम पर भी हमला कर दिया।

सिंह ने बताया कि निर्वाचक नामावली की जांच कर रहे राजस्व निरीक्षक हरगोविन्द की तहरीर पर 35 नामजद व 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, उपद्रव, मारपीट, अभद्रता व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर बवाल कर रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल लोगों के घरों पर दबिश दी जा रही है। मौके पर शान्ति-व्यवस्था के लिए आवश्यक पुलिस बल नियुक्त कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

बहराइच में आगामी 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल