लाइव न्यूज़ :

मृत व्यक्ति की भूमि के फर्जी कागजात बनाने के आरोप में राजस्व अधिकारी, दो अन्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 16, 2021 14:47 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 16 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मृत व्यक्ति के नाम पंजीकृत भूमि का फर्जी कागजात बनाने के आरोप में एक ग्राम राजस्व अधिकारी और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तन सगरी थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ग्राम के राजस्व अधिकारी ने मृत व्यक्ति की भूमि को छद्म नाम का इस्तेमाल करते हुए कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित कर दिया था।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में राजस्व अधिकारी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शुरूआत में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद उक्त अधिकारी ने अदालत का रुख किया था, लेकिन उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद राजस्व अधिकारी और दो अन्य लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?