लाइव न्यूज़ :

जम्मू में न्यास की संपत्ति के गबन के मामले में राजस्व अधिकारी और वकील पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 8, 2021 22:35 IST

Open in App

जम्मू, आठ फरवरी जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को कई राजस्व अधिकारियों और एक वकील के खिलाफ राजीव गांधी न्यास की संपत्ति के हेरफेर के मामले में उनकी कथित भूमिका को लेकर मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू अपराध शाखा के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीन राजस्व अधिकारियों और एक वकील के खिलाफ कई संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वकील कई अन्य लोगों के साथ न्यास का प्रबंधक था।

प्राथमिकी में वकील अशोक विजय गुप्ता, गिरदावरी के उप राजस्व अधिकारी शिव कुमार और जम्मू संभागीय आयुक्त अनवर सदोत्रा के नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि भूषण गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है और इसमें कहा गया है कि उनके पिता के एक करीबी रिश्तेदार हिमनिश्वर गुप्ता ने 26 साल पहले अपनी मौत से पहले अपनी संपत्ति को लेकर वसीयत बनायी थी और अपने चार करीबी दोस्तों को उसका न्यासी बनाते हुए न्यास का नाम श्री राजीव गांधी ट्रस्ट रखा था।

प्रवक्ता ने बताया कि तत्कालीन राजस्व अधिकारियों की मदद से अशोक गुप्ता ने गबन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO