लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के गलत आकलन से 1,701 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: कैग

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:04 IST

रिपोर्ट में 2013-14 से 2017-18 की अवधि को लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017-18 में कुल राजस्व प्राप्तियां 2016-17 की तुलना में 4,321.53 करोड़ रुपये अधिक रहीं। 

Open in App
ठळक मुद्देअनियमितताओं के चलते 2017- 18 में 1,701.14 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी गई है।

दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा कई मामलों में कम आकलन करने तथा दूसरी तरह की अनियमितताओं के चलते 2017- 18 में 1,701.14 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी गई है।

 रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार की 2017- 18 में कुल राजस्व प्राप्तियां बढ़कर 38,667.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 34,345.74 करोड़ रुपये थीं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की यह रिपोर्ट मंगलवार को राज्य विधानसभा में पेश की गई। इसमें कहा गया है, हालांकि, व्यापार एवं कर, राज्य उत्पाद, परिवहन और राजस्व विभाग की 70 इकाइयों की जांच से पता चलता है कि 2017-18 में कम आकलन, शुल्क प्राप्ति कम रहने और अन्य अनियमितताओं की वजह से 1,701.14 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के राजस्व और सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्रों पर आडिटर रिपोर्ट को विधानसभा में रखा। इस रिपोर्ट में 2013-14 से 2017-18 की अवधि को लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017-18 में कुल राजस्व प्राप्तियां 2016-17 की तुलना में 4,321.53 करोड़ रुपये अधिक रहीं। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित