राजस्व निरीक्षक दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:13 IST2021-11-03T18:13:31+5:302021-11-03T18:13:31+5:30

Revenue inspector arrested red handed taking bribe of ten thousand rupees | राजस्व निरीक्षक दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्व निरीक्षक दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

दमोह (मध्य प्रदेश), तीन नवंबर दमोह जिले में लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने बुधवार को राजस्व निरीक्षक को एक व्यक्ति से उसके पिता की मृत्यु के बाद देय अनुग्रह राशि जारी करने के लिए कथित तौर पर दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक मंजू सिंह ने कहा कि राजस्व निरीक्षक मनोज तंतुवाय ने शिकायतकर्ता से उसके पिता की मृत्यु के बाद दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि जारी करने के एवज में दस हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद योजना बनाकर दमोह शहर के बाजार में राजस्व निरीक्षक को शिकायतकर्ता से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सिंह ने बताया कि आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Revenue inspector arrested red handed taking bribe of ten thousand rupees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे