लाइव न्यूज़ :

गडकरी के मंच पर बेहोश होने कारणों का हुआ खुलासा, इस कपड़े की वजह से हुई थी परेशानी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 8, 2018 15:27 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज राहुरी में कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रगान के दौरान अचानक चक्कर आने के बाद बेहोश होकर गिर पड़े. घटना के वक्त गडकरी के साथ खड़े राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने उन्हें संभाला और मौके पर मौजूद डॉक्टरों के दल ने तुरंत उनकी जांच की. गडकरी के रक्तचाप की जांच की गई और फिर वह अपनी कुर्सी पर लगभग 10 मिनट तक बैठे रहे. इसके बाद वे अपने वाहन तक चलकर गए और नजदीकी हेलिपैड की ओर रवाना हो गए.

घटना के कुछ देर बाद गडकरी ने ट्वीट किया, ''शरीर में शुगर का स्तर कम होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई. चिकित्सकों ने मुझे देखा, अब ठीक हूं. शुभेच्छाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद.'' बाद में पत्रकारों के साथ चर्चा में गडकरी ने बताया, ''कार्यक्रम के दौरान मुझे घुटन महसूस हुई. मैंने दीक्षांत समारोह का परिधान (कॉन्वोकेशन गाउन) पहन रखा था, इसलिए ऑक्सीजन कम मिल पा रही थी. कार्यक्रम स्थल पर पंडाल चारों ओर से बंद था, जिसके कारण हवा के आने-जाने की जगह नहीं थी.

यही वजह है कि मैं बेहोश होकर गिर पड़ा. अब मेरी सेहत ठीक है. रक्तचाप या रक्तशर्करा संबंधी कोई दिक्कत नहीं है.'' शाम को वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपने गृह नगर नागपुर पहुंच गए.

पूर्व सांसद विजय दर्डा ने जाना हालचाल घटना की जानकारी मिलते ही 'लोकमत' पत्रसमूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद विजय दर्डा ने फोन कर गडकरी का हालचाल जाना. दर्डा ने ट्वीट किया, ''अभी-अभी नितिन गडकरीजी से बात की. भगवान का शुक्र है, वे अब ठीक हैं. उन्होंने मुझे बताया कि जब भी वे कॉन्वोकेशन के परिधान पहनते हैं, उन्हें बेचैनी होने लगती है. उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पंडाल चारों ओर से बंद था और इसके कारण भी घुटन हो रही थी. अब चिंता की कोई बात नहीं है. वे तंदुरुस्त और स्वस्थ हैं. ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे.''

टॅग्स :नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए