लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बाहर से आ रहे मजदूरों का होगा कोरोना वायरस टेस्ट, आनंद विहार बस अड्डे पर बना सेंटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2020 07:03 IST

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्ट सेंटर की स्थापना गुरुवार को की गई थी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक केंद्र में लगभग 450 लोगों का परीक्षण किया गया था और केवल छह पॉजिटिव मामले आए।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को देशव्यापी बंद के एलान के बाद लाखों प्रवासी श्रमिकों ने दिल्ली छोड़ दिया था।लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा तकलीफ विभिन्न राज्यों में कमाने गए प्रवासी मजूदरों को हुई है.

दिल्ली सरकार ने आनंद विहार में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में  रैपिड एंटीजन टेस्ट सेंटर स्थापित किया है। यहां अपने घरों से वापस लौट रहे प्रवासी मजूदरों का कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा। कोरोना महामारी संकट के बीच मार्च-अप्रैल महीने में लाखों मजदूर काम ठप होने जाने की वजह से वापस लौट गए। अब अर्थव्यवस्था के दोबारा खुल रहे द्वार के बीच वह वापस लौट रहे हैं।अधिकतर मजदूर बिहार-उत्तर प्रदेश से हैं जो अपने घरों को लौट गए थे। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में कमी आई है। 

एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल अंतरराज्यीय सड़क परिवहन की अनुमति दी जानी बाकी है, लेकिन उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ लगती सीमा रेखा पर चलते हुए मजदूर दिल्ली पहुंच रहे हैं। अगले दो हफ्तों में सरकार शहर के सीमा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर कई ऐसे सेंटर स्थापित करेगी। राजस्व जिला अधिकारियों को ऐसे स्थानों की पहचान करने के लिए कहा गया है।

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,192 नये मरीज सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में कोविड-19 से 11 लोगों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर कुल मृतकों की संख्या 4,178 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में 5,721 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर/सीबीनैट/ट्रूनैट विधि से की गई जबकि 9,324 नमूनों की जांच त्वरित एंटीजन किट से की गई। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कुल 15,045 जांच की गयी, यह सप्ताह दिवस में होने वाली करीब 20,000 जांचों के मुकाबले कम है। 

बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को कुल 15,356 जांच की गयी। अभी तक कुल 12,73,140 जांच हुयी हैं। बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार तक प्रति 10 लाख आबादी पर 67,007 जांच हुयी हैं। शुक्रवार को संक्रमण के नए मामले आने की दर 7.92 प्रतिशत जबकि मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की दर 89.68 प्रतिशत है। दिल्ली सरकार ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 1,50,652 है जिनमें से 11,366 उपचाराधीन हैं। 

बुलेटिन के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों में से 5,882 लोगों का उनके घर में ही इलाज चल रहा है। बुलेटिन के अनुसार अब तक दिल्ली में 1,35,108 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या पलायन कर दूसरे स्थान जा चुके हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक मौजूदा समय में राष्ट्रीय राजधानी के 532 स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया