लाइव न्यूज़ :

काले कानूनों की वापसी ही दिवंगत किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : सुरजेवाला

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:06 IST

Open in App

जींद, 25 जुलाई कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी ही इसके खिलाफ जारी आंदोलन के दौरान दिवंगत किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सुरजेवाला रविवार को गांव उझाना में किसान आंदोलन में सक्रिय तथा दिवंगत इंद्रसिंह ठोलेदार की श्रद्धांजलि सभा में आये थे।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘देश का किसान पिछले आठ महीने से अपने घर और खेत छोड़कर सड़कों पर संघर्ष कर रहा है, गर्मी, सर्दी और बारिश की मार झेलते हुए दिल्ली सहित अनेक स्थानों पर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही।’’

सुरजेवाला ने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के संघर्ष में उनके साथ है और सड़क से लेकर संसद तक तीनों कृषि कानूनों का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार के मंत्री किसानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त करने की बजाय किसानों को देशद्रोही, मवाली कहकर नमक छिड़क रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार को किसानों के साथ थोड़ी भी हमदर्दी है तो तुरंत तीनों कृषि कानून वापस ले लेना चाहिये ।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में सत्ता का सुख भोग रहे नेताओं के मुंह से किसानों की शहादत पर एक भी शब्द नहीं निकलना उनकी किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है