लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों की वापसी किसानों, राहुल गांधी की जीत : हरीश रावत

By भाषा | Updated: November 19, 2021 17:10 IST

Open in App

देहरादून, 19 नवंबर कांग्रेस महासचिव हरीश रावत ने शुक्रवार को केंद्र के तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के निर्णय को किसानों और राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक प्रतिपक्ष के लगातार संघर्ष की जीत बताया।

कृषि कानूनों को वापस लेने के केंद्र के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए रावत ने कहा, ‘‘लोकतंत्र आखिरकार जीत गया। किसानों का सामूहिक और लगातार संघर्ष जीत गया।’’

उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक प्रतिपक्ष की भी जीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने इन्हें काला कानून बताया था और विरोध में पंजाब और हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां निकाली थीं।

रावत ने कहा कि केंद्र का यह तर्क कि ये कानून इसलिए वापस लिए जा रहे हैं क्योंकि वह किसानों को समझा नहीं सका, उसके अहंकार को दिखाता है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष रावत ने कहा ​कि कानूनों की वापसी ने पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत की संभावनाओं को और मजबूत कर दिया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस निर्णय से भाजपा को मदद मिलेगी, रावत ने कहा कि अब भाजपा को इससे राहत मिलने का कोई मौका नहीं है क्योंकि निर्णय बहुत देर से आया है।

रावत ने केंद्र से उन किसान परिवारों से क्षमा मांगने को कहा जिन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने संघर्ष के दौरान मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा देने की भी केंद्र से मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू