लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों की वापसी प्रधानमंत्री की ‘अहंकारी’ सरकार पर किसानों की विजय: आम आदमी पार्टी

By भाषा | Updated: November 19, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को शुक्रवार को वापस लेने के केन्द्र सरकार के फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘अहंकारी’ सरकार पर किसानों की जीत करार दिया। साथ ही पार्टी नेता संजय सिंह ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को एक करोड़ रुपये अनुग्रह राशि तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी सरकार से मांग की।

पार्टी के सांसद सिंह ने एक वीडियो संदेश में केन्द्र सरकार से ‘‘तीन काले कानून’’ के विरोध में चले आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को ‘‘शहीद’’ का दर्जा देने की भी मांग की।

उन्होंने कहा,‘‘ सरकार ने तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला चुनावों में उन्हें (भाजपा) मिली हार को देखते हुए लिया है। किसान और जनता उन्हें चुनावों में सबक सिखा रही थी। नरेंद्र मोदी की अहंकारी सरकार को आखिरकार किसानों के लंबे संघर्ष, शक्ति और उनके बलिदान के आगे झुकना पड़ा।’’

सिंह ने किसानों को उनके संघर्ष में ‘‘विजयी’’ रहने के लिए बधाई दी और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला ‘‘आंदोलनजीवी किसानों की जीत और चुनावजीवी मोदी सरकार की हार है।’’

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पहले दिन से किसानों के कृषि कानूनों के विरोध में उनके साथ थी और भविष्य में भी उनके साथ खड़ी रहेगी।

एक बयान में पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने भी किसानों को बधाई दी।

उन्होंने कहा,‘‘ यह देश के किसानों की बड़ी विजय है। मैं किसानों के लंबे संघर्ष के लिए उन्हें बधाई देता हूं। देश की अहंकारी सरकार को झुकना पड़ा। हम देश के किसानों और उनके इंकलाब को सलाम करते हैं और उन किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने अपना जीवन कुर्बान (आंदोलन के दौरान) किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग