लाइव न्यूज़ :

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों को मिलेगा सेवा विस्तार: अधिकारी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई सेना की एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि देश में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए अगले सात महीने में सेवानिवृत्त होने वाले सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएस) के करीब 200 शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारियों को 31 दिसंबर तक का सेवा विस्तार दिया जाएगा।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के अधीन चिकित्सा टीम में शामिल लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) माधुरी कानितकर ने कहा कि इन अधिकारियों को सशस्त्र बलों के कोविड-19 प्रबंधन कार्यक्रम में तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एएफएमएस के इस तरह के 200 चिकित्सा अधिकारी सेवानिवृत्त होने वाले थे और उनकी सेवा जारी रहेगी।

रक्षा प्रमुख के अधीन इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टॉफ (मेडिकल) की उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कानितकर ने पीटीआई-भाषा से यहां कहा, "इसलिए हम इन चिकित्सा अधिकारियों को बरकरार रखेंगे, जो वैसे सेवा से बाहर जा रहे थे।"

उन्होंने साथ ही कहा कि इस महामारी की वजह से हर देश ''स्वास्थ्य ही धन है'' की पुरानी कहावत को ध्यान में रखते हुए नये सिरे से योजना बना रहा है।

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर करना चाहिए। इस तरह की महामारी में सबसे अच्छी बुनियादी सुविधाओं वाले देश भी धराशायी हो गए। अगर हम उस तरह से देखें तो हमने महामारी की पहली लहर में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह