लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की ड्यूटी कर रहे 12 डॉक्टरों को विश्राम गृह प्रबंधन ने किराये का भुगतान नहीं होने पर निकाला

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:36 IST

Open in App

ठाणे, 24 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्लासनगर शहर में कोविड-19 की ड्यूटी कर रहे 12 डॉक्टरों को विश्राम गृह के प्रबंधन ने आधी रात को निकाल दिया, क्योंकि स्थानीय नगरपालिका ने छह महीने से किराया नहीं दिया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उल्लासनगर महानगरपालिका ने इन डॉक्टरों को तैनात किया था और उसे ही इनके रहने का किराया देना था।

महानगरपालिका के जनसंपर्क अधिकारी युवराज बडाणे ने संपर्क करने पर बताया कि नगर निकाय ने हाल में चेरिटेबल ट्रस्ट जो इस को तीन महीने के किराये का भुगतान किया है और शेष किराया भी जल्द चुका दिया जाएगा। ट्रस्ट ही विश्राम गृह का संचालन करता है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ट्रस्ट ने ऐसे वक्त में यह कदम उठाया जब ये डॉक्टर उल्लासनगर में कोरोना वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए जरूरी सेवा मुहैया करा रहे हैं।

उल्लासनगर की महापौर लीलाबाई आशान ने कहा कि ट्रस्ट को अपना पैसा लेने के लिए नगर निकाय से बातचीत करनी चाहिए थी न कि 12 डॉक्टरों को इस तरह की मुश्किल में डालना चाहिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां