लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त हो रहे सीईसी, चुनाव आयुक्तों के सरकारी पद स्वीकार करने पर रोक लगे :माकपा

By भाषा | Updated: April 15, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल माकपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा निर्वाचन आयुक्तों को अपने वश में कर रही है। वाम दल ने इसे ध्यान में रखते हुए सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य निर्वाचन आयुक्तों और निर्वाचन आयुक्तों को सरकार से ओर से प्रायोजित कोई पद स्वीकार करने से रोकने की मांग की है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली के ताजा अंक में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग का निष्पक्ष होना एक पूर्व शर्त है, जो सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर प्रदान कर सकता है, नियमों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट सकता है और सभी स्तरों पर सरकार के हस्तक्षेप का प्रतिरोध कर सकता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘आयोग, जिसने दशकों में इस मामले में एक विश्वसनीय रिकार्ड बनाया है, अब उस प्रतिष्ठा को गंवाने के खतरे का सामना कर रहा है। मोदी सरकार के सर्वविदित तौर-तरीके के द्वारा आयोग को वश में किया जा रहा है। ’’

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक तत्कालीन चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने स्वतंत्र सोच प्रदर्शित की। उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में दोषमुक्त करने के संबंध में आयोग द्वारा लिये गये फैसलों पर कम से कम पांच बार अपनी असहमति दर्ज कराई थी। इसके शीघ्र बाद लवासा की पत्नी, बेटे और बहन को आयकर विभाग की जांच का सामना करना पड़ा था। इस बारे में मीडिया में भी खबरें आई थी। ’’

माकपा ने राज्य विधानसभा चुनावों, खासतौर पर पश्चिम बंगाल में आयोग की भूमिका पर सवाल उठाया और इसे विवादास्पद करार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह