लाइव न्यूज़ :

खुद को दरोगा बताकर वसूली करने वाला सेवानिवृत फौजी पकड़ा गया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:01 IST

Open in App

बरेली (उप्र) 23जून पुलिस की खाकी वर्दी में खुद को दरोगा बताकर फर्जी तरीके से वाहनों की चेकिंग करने एवं लोगों से वसूली करने वाले सेवानिवृत्त फौजी को बरेली की बिक्री चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि फर्जी दरोगा लाखन सिंह के पास से एक कार विटारा ब्रेजा, एक पिस्तौल (32 बोर) एवं 10 कारतूस बरामद की गयी हैं। उन्होंने बताया कि फर्जी दरोगा के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाना में मुकदमा पंजीकृत किया गया और उसे बुधवार को जेल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को चैनपुर थाने की रामगंगा नगर चौकी से कुछ दूरी पर पुलिस वर्दी में खुद को दरोगा बताने वाला यह व्यक्ति वाहनों की चेकिंग कर लोगों से वसूली कर रहा था, कई लोगों को उसपर शक हुआ। उन्होंने चेकिंग कर रहे दरोगा से तैनाती के स्थल पूछना शुरू किया एवं फिर उन्होंने उसकी हरकतों को देखकर रामगंगा नगर चौकी इंचार्ज कमलेश त्यागी को सूचना दी । इन लोगों ने बिथरी चैनपुर के इनस्पेक्टर मनोज त्यागी को अवगत कराया कि उनके नाम से कोई फर्जी दरोगा बनकर चेकिंग कर अवैध वसूली कर रहा है।

जिस जगह फर्जी दरोगा अवैध वसूली कर रहा था वहां इंस्पेक्टर मनोज त्यागी के नेतृत्व में घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस को पूछताछ में फर्जी दरोगा लाखन सिंह ने बताया कि 17 जाट रेजीमेंट में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वह 15 साल से फर्जी दरोगा बन कर वसूली कर रहा था । इस काम को अंजाम देने के लिए वह चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित