लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों ने किया किसानों का समर्थन

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:02 IST

Open in App

लखनऊ, नौ मार्च उत्तर प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन का ऐलान किया है।

भारतीय प्रशासिनक सेवा के पूर्व अधिकारी विजय शंकर पांडे ने मंगलवार को 'भाषा' को बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों की पिछले दिनों हुई एक बैठक में किसानों का आह्वान किया गया कि वे तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखें और अपनी उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दबाव डालें।

उन्होंने बताया कि बैठक में सरदार वी. एम. सिंह के राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन तथा कुछ अन्य किसान संगठनों से मिलकर बने उत्तर प्रदेश किसान मजदूर मोर्चा के समर्थन का ऐलान किया गया।

पांडे ने बताया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने में मदद के लिए पूर्व सिविल सेवक और अन्य प्रमुख व्यक्ति जिलों को क्लस्टर में बांटकर पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। ये पूर्व अधिकारी बिचौलियों को खत्म करने के लिए जिलाधिकारियों और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे ।

उन्होंने बताया कि ये पूर्व अधिकारी विभिन्न किसान संगठनों और निकायों के साथ बातचीत करेंगे और 15 मार्च से जिलों का दौरा करेंगे, गांवों में स्थिति का जायजा लेंगे और उपज की बिक्री के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे।

इस बीच वी. एम. सिंह ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ उनका आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है बल्कि उसका स्वरूप बदल गया है।

सिंह ने कहा कि अब हर गांव में पांच-पांच किसान इन कानूनों के खिलाफ अनशन करेंगे। इसके अलावा जन सहभागिता से हर हफ्ते गांव में लंगर करके समाज को एकजुट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछली 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद उन्होंने उस वक्त चल रहे किसान आंदोलन से कदम खींचने का फैसला किया था, मगर वह अपने मकसद पर कायम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह