लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त प्राध्यापक ने मेनका गांधी को भेजा कानूनी नोटिस

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:26 IST

Open in App

भोपाल/जबलपुर, 29 जून मध्यप्रदेश के पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर के सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं एक अन्य व्यक्ति ने भाजपा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा हाल में एक पशु चिकित्सक के साथ हुए कथित वार्तालाप को लेकर उनसे माफी मांगने की बात कहते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। यह जानकारी नोटिस भेजने वाले प्राध्यापक डॉ. पी जी नाजपाण्डे एवं एक अन्य व्यक्ति रजत भार्गव के वकील दिनेश उपाध्याय ने मंगलवार को दी है।

उपाध्याय ने कहा, ‘‘मेरे मुवक्किलों ने 26 जून को यह नोटिस मेनका को भेजा है और नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है।’’ मेनका गांधी पशु अधिकार कार्यकर्ता भी हैं।

वकील ने बताया कि यदि मेनका नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती हैं तो उनके मुवक्किल को विवश होकर कानून कार्यवाही एवं मानहानि का दावा करने के लिए न्यायालय की शरण लेनी पडेगी।

इसी बीच, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक डॉ. उमेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि यदि मेनका इस मामले में माफी नहीं मांगेंगी तो उनका संगठन भाजपा सांसद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेगा।

कुछ दिनों पहले मेनका गांधी के कुछ कथित आडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुए थे, जिनमें वह जबलपुर पशु चिकित्सा विज्ञान कॉलेज से पढ़े एक पशु चिकित्सक सहित तीन पशु चिकित्सकों से फोन पर वार्तालाप कर रही थीं। इनमें से एक आडियो क्लिप में मेनका एक पशु की सर्जरी को लेकर पशु चिकित्सक को कथित रूप से धमकाने वाले अंदाज बात कहती हुई सुनी गयी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे