लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कैब चालक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को मारा चाकू

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में दिल्ली पुलिस के 61 वर्षीय एक सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को चाकू मारने के आरोप में एक कैब चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि वाहन के भीतर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद चालक ने चाकू से वार किया।

पुलिस ने कहा कि जितेंद्र राणा मालवीय नगर का निवासी है जिसके पेट में चाकू के दो घाव लगे हैं। उन्होंने कहा कि राणा खतरे से बाहर है और यहां एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि घटना छह सितंबर को हुई जब राणा अपनी पत्नी और बेटी के साथ राजौरी गार्डन से एक टैक्सी में आ रहा था।

पुलिस के अनुसार, राणा ने चालक से कहा कि ‘साइड व्यू’मिरर से रौशनी आ रही है इसलिए उसे थोड़ा घुमा दे। इस बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई और बाद में राणा ने टैक्सी चालक से लक्ष्मण पब्लिक स्कूल के पास उन्हें उतारने को कहा।

पुलिस ने बताया कि ऐसा कहते ही चालक ने सेवानिवृत्त एसआई पर चाकू से वार किया। पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि आरोपी कैब चालक को भीड़ ने पीटा जिससे उसे कुछ चोट आई है। उन्होंने बताया कि राणा का उपचार चल रहा है और उसे खतरे से बाहर बताया गया है।

डीसीपी ने कहा कि चालक राज कुमार दिल्ली के नांगलोई का निवासी है और उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह