लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: October 16, 2021 10:33 IST

Open in App

बलिया, 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सीताकुंड गांव में एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त कृपाशंकर गुप्ता (63) ने घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को तब हुई, जब उनकी छोटी बहू ने खाना खाने के लिए उन्हें आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के सदस्यों ने खिड़की से देखा कि वह फांसी से लटके हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची हल्दी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृपाशंकर गुप्ता तीन साल पहले छत्तीसगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त हुए थे। दो साल पहले इनकी पत्नी का निधन हो गया था तब से वह तनाव में रहने लगे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां