लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: October 16, 2021 10:46 IST

Open in App

बलिया, 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सीताकुंड गांव में एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त कृपाशंकर गुप्ता (63) ने घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को तब हुई, जब उनकी छोटी बहू ने खाना खाने के लिए उन्हें आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के सदस्यों ने खिड़की से देखा कि वह फांसी से लटके हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची हल्दी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृपाशंकर गुप्ता तीन साल पहले छत्तीसगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त हुए थे। दो साल पहले इनकी पत्नी का निधन हो गया था तब से वह तनाव में रहने लगे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह