लाइव न्यूज़ :

आगरा में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की बेटे ने की हत्या

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:13 IST

Open in App

आगरा, 16 अप्रैल उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की उसके बेटे ने शुक्रवार को घरेलू विवाद को लेकर कथित रूप से हत्या कर दी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक चोखेलाल (63) आगरा शहर के इतमाद-उद-दौला इलाके में स्थित अपने आवास पर खून से लथपथ पाए गए।

पुलिस ने बताया कि चोखेलाल की उनके सबसे छोटे बेटे देवेश (30) ने बृहस्पतिवार रात को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है और अपराध कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि देवेश शराब पीने का आदी है और उसकी अक्सर परिवार के सदस्यों के साथ बहस होती थी।

इतमाद-उद-दौला पुलिस थाने के प्रभारी संजीव त्यागी ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब 5 बजे बजरंग नगर इलाके में हत्या के बारे में फोन आया। चोखेलाल के सिर पर उनके सबसे छोटे बेटे देवेश ने हमला किया था।’’

पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों के अनुसार, उन्हें शव सुबह करीब साढ़े चार बजे मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर