लाइव न्यूज़ :

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:53 IST

Open in App

कानपुर (उप्र), 10 अगस्त कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के आरोप में एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अनूप सिंह ने मंगलवार को बताया कि मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले दिनेश चंद्र त्रिपाठी कानपुर स्थित अपने घर पर रुके थे। उन्होंने बताया कि रविवार को त्रिपाठी अपने किरायेदार के किशोर बेटे और 13 वर्षीय बेटी के साथ अपने कमरे में टेलीविजन देख रहे थे। रात होने पर किरायेदार का बेटा अपने कमरे में चला गया, लेकिन बेटी वापस नहीं आई।

सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान त्रिपाठी ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म शुरू कर दिया। संयोगवश परिवार के लोग कमरे में पहुंच गए और नाबालिग बेटी को त्रिपाठी के चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित परिवार ने सोमवार को मामले की सूचना चकेरी पुलिस को दी। चकेरी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्‍सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि चकेरी पुलिस ने सेवानिवृत्त निरीक्षक को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। त्रिपाठी ने शहर के विभिन्न पुलिस थानों के अलावा चकेरी थाना प्रभारी के रूप में भी सेवा दी थी और वर्ष 2016 में पुलिस निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो