लाइव न्यूज़ :

अवकाश प्राप्त आईएफएस अधिकारी ने गोली मारकर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 15:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी भारतीय विदेश सेवा के अवकाश प्राप्त 81 वर्षीय अधिकारी ने दक्षिणी दिल्ली के डिफेंस कालोनी स्थित अपने आवास में बुधवार सुबह कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि पूर्व अधिकारी रंजीत सेठी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अब और जीना नहीं चाहते हैं।

पुलिस को सुबह करीब साढे सात बजे सूचना मिली कि डिफेंस कालोनी में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली है। सेठी के घरेलू सहायक ने पीसीआर को कॉल करके बताया की सेठी जीवित हैं और उन्हें एक एम्बुलेंस की जरुरत है।

पुलिस उपायुक्त, दक्षिण, अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मौके पर पहुंच कर पुलिस ने देखा कि सेठी ने अपने कमरे में कथित रूप से खुद को गोली मार ली है। उन्हें तत्काल मूलचंद अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कुछ बीमारी के कारण बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती सेठी मंगलवार को ही घर लौटे थे।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है और आगे की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि सेठी के परिवार में पत्नी, दो बच्चे हैं। पुलिस आत्महत्या में प्रयुक्त पिस्तौल की जांच कर रही है कि उसका लाइसेंस है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग