लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 3, 2021 12:39 IST

Open in App

जालौन (उत्तर प्रदेश), तीन मार्च जालौन जिले के उरई स्थित नया पटेल नगर मोहल्ले में एक सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल ने बुधवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

मृतक के परिजन का आरोप है कि पटेल नगर निवासी सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल श्यामाचरण चतुर्वेदी ने पुलिस की लापरवाही से क्षुब्ध होकर स्वयं को गोली मारी, लेकिन उरई के पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि चतुर्वेदी ने पड़ोसी युवकों से कथित रूप से परेशान होकर अपनी लाइसेंसी राइफल से सुबह करीब आठ बजे गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व उनके बेटे का अपने पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने इस पर ध्यान नहीं दिया और इससे क्षुब्ध होकर उनके पति ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?