लाइव न्यूज़ :

नौकरी पाने को इच्छुक लोगों को कथित रूप से ठगने वाला सेवानिवृत सरकारी प्राचार्य धरा गया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली सरकार के विद्यालय के एक सेवानिवृत प्राचार्य को शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से कथित रूप से 18 लाख रूपये ठगने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी आदित्य शंकर वत्स फिलहाल खुरेजी में एक निजी विद्यालय का प्रबंधक है।

पूंठ - कलां की ज्योति ने शकरपुर के सर्वोदय बाल विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य के खिलाफ शिक्षक की नौकरी दिलाने के बहाने 18 लाख रूपये ठग लेने की शिकायत दर्ज करायी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा कि उसका केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छा संबंध है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए वत्स ने शकरपुर का अपना स्थायी आवास छोड़ दिया और वह गाजियाबाद में रहने लगा, उसने अपना फोन नंबर भी बदल लिया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) भीष्म सिंह ने कहा, ‘‘ मंगलवार को सूचना मिली कि वत्स दिल्ली के शकरपुर का अपना स्थायी आवास छोड़कर गाजियाबाद रहने लगा है। यह भी सामने आया कि उसके विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। उसके बाद छापा मारा गया और उसे पकड़ा गया। ’’

सिंह के अनुसार वत्स ने बताया कि उसे पैसे की सख्त जरूरत थी और उसने अपनी नौकरी का फायदा उठाते हुए कई लेागों से पैसे ऐंठे जिन्हें नौकरी की दरकार थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है