लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी दिल्ली में सेवानिवृत्त सेना के जवान की हत्या

By भाषा | Updated: March 23, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च पश्चिमी दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में दो अज्ञात लोगों ने 43 वर्षीय सेवानिवृत्त सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जाफरपुर कलां निवासी मुकेश उर्फ फौजी के रूप में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजकर 30 मिनट पर मुकेश जाफरपुर कलां के फिरनी रोड के निकट अपने दोस्तों के साथ एक मैदान में थे, तभी वहां दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और राकेश नाम के व्यक्ति के बारे में पूछा।

पुलिस ने बताया कि इस पर उन्होंने जवाब दिया कि राकेश उनके साथ नहीं है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया, ‘‘ इसी बीच जो व्यक्ति राकेश के बारे में पूछ रहा था, उसने देसी पिस्तौल से मुकेश पर गोली चला दी। वह गोली चलाकर फरार हो गया।''

बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह