लाइव न्यूज़ :

सेना के सेवानिवृत्त कर्मी ने पत्नी की हत्या कर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: March 24, 2021 22:22 IST

Open in App

सोनीपत, 24 मार्च हरियाणा में सोनीपत जिले के एक गांव में सेना से सेवानिवृत्त कर्मी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद के गोली मारकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर को हुई घटना के समय दंपति घर में अकेला था और उनका बेटा अंकित बाहर गया हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, मदीना गांव में सेना के सेवानिवृत्त कर्मी जयवीर (45) ने पत्नी मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक ही कमरे में मिले।

घटना की सूचना पाकर बरोदा थाना के प्रभारी बदन सिंह मौके पर पहुंचे और एसफएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें बुधवार को परिजनों को सौंपा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो