लाइव न्यूज़ :

सेना और बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवानों का उनके गांवों में गर्मजोशी से स्वागत

By भाषा | Updated: February 6, 2021 22:27 IST

Open in App

भोपाल, छह फरवरी सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान जब सेवानिवृत्ति के बाद मध्यप्रदेश के बड़वानी और नीमच जिले के अपने पैतृक गांव पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर निवासियों ने तिरंगा लहराया, देशभक्ति के नारे लगाये जबकि महिलाओं ने आरती उतारी। वहीं कुछ लोगों ने तो जवानों के घर के द्वार तक पैदल चलने के लिए अपनी हथेलियों को कालीन की तरह उनके पैरों के नीचे रख दिया।

शुक्रवार को बड़वानी जिले के ठिकरी कस्बे में तब खुशी, देशप्रेम और उल्लास भरा नजारा दिखा जब बीएसएफ जवान निर्भय सिंह चौहान 21 साल की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर वापस अपने कस्बे व घर पहुंचे।

अपने स्वागत से अभिभूत चौहान ने कहा, ‘‘मैंने सोचा भी न था कि घर वापस आने पर लोग मेरे पैरों के नीचे अपनी हथेलियां कालीन के तौर पर रख देगें और मेरा स्वागत करेगें।’’

एक वर्ष के उम्र में अपने पिता को खोने वाले चौहान ने कहा, ‘‘मैंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली क्योंकि मुझे घर परिवार के लिये समय नहीं मिल रहा था। मेरी मां चाहती थी कि मैं देश की सेवा करुं। अब मैं उसकी (मां) सेवा करना चाहता हूं। मैं एक सैनिक था, इस पर मुझे गर्व है।’’

वहीं, मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जीरन गांव में भी बुधवार को ऐसा ही दृश्य दिखा था जब सेना के जवान विजय बहादुर सिंह 17 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव पहुंचे थे। यहां भी लोगों ने सिंह के चलने के लिये अपनी हथेलियां जमीन पर बिछा दीं और सिंह पर फूलों की वर्षा की।

सिंह ने कहा कि वह इलाके के युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षा बलों में चयन में सहायता के लिये प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

सिंह के पिता लाल सिंह ने अपने पुत्र का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए गांव के लोगों का धन्यवाद दिया और कामना की इस इलाके के अधिक से अधिक युवा मातृभूमि की सेवा के लिये आगे आयेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया