लाइव न्यूज़ :

सभी के लिए लोकल ट्रेन सेवा की बहाली पर विचार हो रहा: उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:39 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार मुंबई में सभी के लिए लोकल ट्रेनों का परिचालन बहाल करने पर विचार कर रही है और इस संबंध में जिम्मेदारी से निर्णय लिया जाएगा।

यहां एक नई म्युनिसिपल इमारत के उद्घाटन के दौरान ठाकरे ने मुंबई निकाय की सराहना की और कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने में कामयाबी पाई है। मुंबई में पिछले छह सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के 500 से कम मामले सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में सभी के लिए उपनगरीय ट्रेन सेवा की बहाली पर विचार किया जा रहा है और उनकी सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ इस पर निर्णय लेगी। कोरोना वायरस जनित महामारी की दूसरी लहर के कारण इस साल अप्रैल में उपनगरीय ट्रेन सेवा निलंबित कर दी गई थी।

वतर्मान में केवल सरकारी कर्मचारी और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही लोकल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना शासित बीएमसी ने कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाने में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान बीएमसी ने पूरी जिम्मेदारी से नागरिकों को अपनी सेवाएं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए