लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में जांच पूरी होने तक स्वास्थ्य सहायकों व चालक पदों के लिए हुई परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं होंगे

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:57 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च महाराष्ट्र के मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य सहायकों और चालक पदों के लिए हुई परीक्षा के परिणाम कदाचार के मामले की जांच पूरी होने तक जारी नहीं किए जाएंगे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने विधान परिषद में भाजपा के सदस्य विनायक मेटे के सवाल के जवाब में उक्त जानकारी दी।

भाजपा एमएलसी मेटे ने आरोप लगाया था कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा के दौरान कदाचार हुआ है।

टोपे ने कहा कि परीक्षाएं समूचे राज्य में 50 से अधिक अलग अलग कैडरों के लिए हुई थीं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सहायकों और चालकों की परीक्षा के दौरान कदाचार का पता चला है। अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल कर परीक्षा केंद्र से बाहर बैठे लोगों से सवाल के जवाब हासिल कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस का साइबर प्रकोष्ठ मामले की छानबीन कर रहा है।

टोपे ने कहा, “ सरकार स्वास्थ्य सहायकों और चालक के पदों के लिए हुई परीक्षाओं के परिणाम जांच पूरी होने तक घोषित नहीं करेगी।”

ठाणे जिले में दो केंद्रों पर बढ़ई के पद के लिए परीक्षा होनी थी लेकिन सिर्फ एक ही केंद्र को प्रश्नपत्र मिले।

टोपे ने कहा कि राज्य सरकार ने वहां पर फिर से परीक्षा कराने का निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग