लाइव न्यूज़ :

नियमित स्नातकोत्तर, स्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए गए, डीयू ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसने सभी स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए ‘ओपन बुक’ परीक्षा आयोजित की गयी थी।

एक याचिका पर अदालत द्वारा पूछे गए सवाल पर विश्वविद्यालय ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ को इस बारे में अवगत कराया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने 31 अक्टूबर तक सभी परिणाम घोषित करने का हलफनामा दिया था और इस संबंध में अदालत के आदेश का उल्लंघन किया गया ।

डीयू की तरफ से पेश अधिवक्ता मोहिंदर रूपाल ने कहा कि ओबीई के जरिए आयोजित सभी नियमित स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं ।

उन्होंने कहा कि एलएलबी अंतिम वर्ष के नतीजे और अंकपत्र भी दो दिनों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि डीयू ने 12 अक्टूबर के आदेश का उल्लंघन किया, जिसमें विश्वविद्यालय ने खुद कहा था कि वह स्नातकोत्तर और स्नातक पाठ्यक्रमों के नतीजों को समय पर घोषित कर देगा और अंतिम परिणाम 31 अक्टूबर तक घोषित कर दिए जाएंगे। याचिकाकर्ता ने एलएलबी अंतिम वर्ष के नतीजे का अंकपत्र भी मुहैया कराने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया था।

उच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को सुनवाई में विश्वविद्यालय को अपनी वेबसाइट पर अंकपत्र मुहैया कराने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे