लाइव न्यूज़ :

ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम एमवीए के पक्ष में : उपमुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:15 IST

Open in App

पुणे, 18 जनवरी उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनावों के सोमवार को जारी परिणामों को अच्छा बताते हुए कहा कि ये शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की महा विकास आघाडी (एमवीए) के पक्ष में हैं।

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में पिछले वर्ष विधान परिषद् चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद से ही संपूर्ण (राजनीतिक) परिदृश्य बदला हुआ प्रतीत हो रहा है।

पिछले वर्ष दिसंबर में विधान परिषद् की छह सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा केवल एक सीट पर जीत पाई थी जबकि शेष सीटों पर सत्तारूढ़ एमवीए के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 34 जिलों में 27,920 ग्राम पंचायतों में से 14 हजार ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 जनवरी को हुए थे।

पवार ने कहा, ‘‘सूचना के मुताबिक ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम अच्छे हैं और एमवीए के पक्ष में हैं। कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा के कार्यकर्ताओं ने जीत दर्ज की है। इनमें से अधिकतर स्थानों पर कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना ने अपने गढ़ों में अपनी सीट बरकरार रखी। इस सफलता के लिए मैं इन सभी सदस्यों को बधाई देता हूं।’’

हालांकि ग्राम पंचायत के चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं लड़े गए हैं लेकिन राजनीतिक दलों या स्थानीय नेताओं द्वारा पैनलों को मैदान में उतारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे