लाइव न्यूज़ :

अगले सप्ताह आरंभ होगा दिल्ली कांग्रेस का पुनर्गठन

By भाषा | Updated: November 29, 2020 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने रविवार को कहा कि दिल्ली कांग्रेस में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया ब्लॉक स्तर पर अगले सप्ताह आरंभ होने की संभावना है और इस दौरान कोविड-19 राहत कार्यों में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

चौधरी ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि पार्टी की ब्लॉक इकाइयों के अध्यक्षों के तौर पर नियुक्ति की खातिर नामों को एकत्र करने के लिए सभी 270 ब्लॉक में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पर्यवेक्षकों बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली कांग्रेस ने अपने राज्यों को लौट रहे प्रवासी कामगारों की मदद के लिए, उन्हें भोजन और राशन किट वितरित करके व्यापक स्तर पर राहत कार्य किए।’’

चौधरी ने कहा कि राहत कार्य के दौरान बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाले नेताओं को बरकरार रखा जाएगा और नियुक्तियां की जाएंगी, लेकिन इन कार्यों में हिस्सा नहीं लेने वाले और कोई उत्साह नहीं दिखाने वालों को हटा दिया जाएगा।

इससे पहले 2018 में दिल्ली कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष अजय माकन ने ब्लॉक स्तर पर बदलाव किए थे।

पिछले दो साल में तीन अध्यक्ष बदल जाने के बावजूद दिल्ली कांग्रेस का संगठनात्मक पुनर्गठन काफी समय से लंबित था।

चौधरी ने कहा कि 270 ब्लॉक अध्यक्ष पदों में से करीब 35 रिक्त हैं। कुछ ब्लॉक अध्यक्षों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस में निचले से ऊपरी स्तर तक संगठनात्मक पुनर्गठन होगा। ब्लॉक अध्यक्षों के बाद 14 जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस समिति, जो पिछले छह-सात साल से लगभग अस्तित्व में नहीं है, उसमें भी विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों पर नियुक्तियां करके सुधार किया जाएगा।

कुमार को इस साल मार्च में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पूर्ववर्ती अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के एक भी सीट नहीं जीत पाने पर फरवरी में इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस की शीला दीक्षित ने डेढ़ दशक तक दिल्ली पर शासन किया था। यहां 2013 तक उनकी सरकार थी, लेकिन ‘आप’ के उदय के बाद कांग्रेस ने बेहद खराब प्रदर्शन किया और वह 2015 तथा 2020 में विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल