लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की समीक्षा के बाद प्रतिबंधों में ढील दी गयी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 13:17 IST

Open in App

पटना, 15 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद अगले एक सप्ताह अर्थात 16 जून से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील दी गयी है ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘ संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगले एक सप्ताह तक अर्थात 16 जून से 22 जून 2021 तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए, अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय अपराह्न पांच बजे तक, दुकानें एवं प्रतिष्ठान अपराह्न छह बजे तक खुले रहेंगे। रात्रि कर्फ्यू संध्या आठ बजे से प्रातः पांज बजे तक लागू रहेगा।’’

बिहार सरकार ने संक्रमण के मद्देनजर पांच मई से जारी लॉकडाउन को आठ जून को खत्म कर दिया था ।

बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण द्वारा आठ जून को जारी एक आदेश में कहा गया था कि सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, प्रशिक्षण एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे । इस अवधि में राज्य सरकार के विद्यालय एवं विश्वविद्यालय द्वारा किसी भी तरह की परीक्षाएँ नहीं ली जाएँगी।

आदेश में कहा गया था कि सभी धार्मिक स्थल आमजनों के लिए बंद रहेंगे । सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अथवा समारोह प्रतिबंधित होंगे। सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क एवं उद्यान पूरी तरह बंद रहेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजन (सरकारी एवं निजी) पर रोक रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे