लाइव न्यूज़ :

अनलॉक के ‘स्तर-एक’ की योग्यता रखने के बावजूद मुंबई में जारी रहेंगे प्रतिबंध

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:04 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून मुंबई में कोविड-19 संक्रमण दर और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के भरे हुए बिस्तरों की संख्या में गिरावट आई है और शहर अनलॉक के ‘स्तर-एक’ में जाने की योग्यता रखता है फिर भी इसे 27 जून तक ‘स्तर-3’ में रहना होगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने इस महीने, साप्ताहिक कोविड-19 संक्रमण दर और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के भरे हुए बिस्तरों की संख्या के आधार पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने की पांच स्तरीय योजना की घोषणा की थी।

सरकारी आदेश के मुताबिक, उन शहरों और जिलों को ‘स्तर-एक’ में रखा जाएगा जहां संक्रमण की दर पांच प्रतिशत है और ऑक्सीजन तथा पर पड़े मरीज 25 प्रतिशत से कम हैं।

ऐसे जिलों में प्रतिबंध पूरी तरह हटाए जा सकते हैं। ‘स्तर-तीन’ की श्रेणी में ऐसे जिलों को रखा गया है जहां संक्रमण की दर पांच से 10 प्रतिशत है और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के भरे हुए बिस्तरों की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक हैं।

बीएमसी ने कहा कि मुंबई में संक्रमण की दर घटकर 3.79 प्रतिशत रह गई है और ऑक्सीजन तथा अस्पतालों के भरे हुए बिस्तर 23.56 प्रतिशत हैं।

निकाय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मुंबई ‘स्तर-एक’ में जाने की योग्यता रखता है लेकिन जनसंख्या घनत्व, शहर की भौगोलिक स्थिति, मुंबई महानगरीय क्षेत्र से शहर में आती लोकल ट्रेन और संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए वर्तमान प्रतिबंध जारी रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच