लाइव न्यूज़ :

मीरवाइज फारूक और गनी लोन की बरसी पर श्रीनगर में प्रतिबंध कड़े किए गए

By भाषा | Updated: May 21, 2021 16:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 मई मीरवाइज मोहम्मद फारूक और अब्दुल गनी लोन की बरसी पर अलगाववादी समूहों के किसी भी तरह के जमावड़े को रोकने के लिए श्रीनगर शहर और उसके आसपास के इलाकों में प्रतिबंध कड़े कर दिए गए हैं और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

श्रीनगर को उत्तरी कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा से जोड़ने वाले राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। वहीं शहर में सिविल लाइन्स क्षेत्र को मुख्य इलाके से जोड़ने वाली सड़कों को बंद किया गया है।

उन्होंने बताया कि ईदगाह क़ब्रिस्तान की तरफ की गतिविधि पर रोक है। फारूक और लोन को यहीं दफनाया गया है। हालांकि आवाजाही की अनुमति वाले पास के साथ या आपात स्थिति में लोगों को शहर में लगे अवरोधकों को पार करने की इजाजत है।

फारूक और लोन की हत्या प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिद्दीन ने क्रमश: 1990 और 2002 में कर दी थी क्योंकि ये घाटी में हथियार उठाने के चलन का विरोध कर रहे थे। ये दोनों ही शांतिपूर्ण तरीके से समाधान तलाशने के हिमायती थे।

पीपुल्स कॉन्फ़्रेंस के अध्यक्ष और अब्दुल गनी के बेटे सज्जाद लोन ने ट्वीट करके अपने पिता को श्रद्धांजिल अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए