लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में चरणबद्ध तरीके से पाबंदियों में ढील दिए जाने की संभावना

By भाषा | Updated: June 8, 2021 21:46 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ जून ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 के कम मामले वाले जिलों में ‘अनलॉक’ प्रक्रिया शुरू करने पर विचार कर रही है।

पटनायक ने प्रशासन से महामारी की तीसरी संभावित लहर को लेकर भी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। कुछ जिलों में कोविड-19 के मामलों में कमी आने पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य अब तक दूसरी लहर के प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाया है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में संक्रमण दर कम हैं वहां चरणबद्ध तरीक से पाबंदियों में ढील दिए जाने पर सरकार विचार कर रही है। पश्चिमी ओडिशा के कई जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम है जबकि सुंदरगढ़ और बारगढ़ में यह दर 7.5 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि जाजपुर, पुरी, कटक और कंधमाल में संक्रमण दर अधिक है। हालांकि खुर्दा जिले में संक्रमण दर नौ प्रतिशत और जाजपुर में सबसे अधिक 23 प्रतिशत है।

ओडिशा ने लॉकडाउन और साप्ताहांत पर बंदी को पांच मई से लागू किया और पाबंदियां 17 जून तक लागू हैं। राज्य के अभी भी दूसरी लहर की चपेट में होने के कारण मुख्यमंत्री ने लोगों से इस महीने राजा उत्सव के दौरान किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने की अपील की। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में टीके की 83,62,105 खुराकें दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं